फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 : झांसी में अमित शाह और अखिलेश ने चलाए एक-दूसरे पर तीर

Tue, 15 Feb 2022 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह और सपा के मुखिया अखिलेश ने जनसभाओं के मंच से एक-दूसरे पर निशाने लगाए। 
 
विज्ञापन
अमित शाह और अखिलेश यादव... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी वेला में राजनीतिक दलों का एक-दूसरे को लांछित करने का दौर चल रहा है। इस मामले में सारी पार्टियां जहां एक जैसी हैं वहीं एक-दूसरे के बहाने किसी भी तरह के प्रहार से नहीं चूक रही हैं। इसी क्रम में झांसी में भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह और सपा के मुखिया अखिलेश ने जनसभाओं के मंच से एक-दूसरे पर निशाने लगाए। 

विज्ञापन


शाह ने बोला विरोधियों पर हमला
गृहमंत्री अमित शाह ने झांसी में तीन विधानसभाओं में जनसभाएं कर सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश के गुंडे बुंदेलखंड में कट्टे, गोलियां बनाते थे, प्रधानमंत्री मोदी ने डिफेंस कॉरिडोर देकर मिसाइल बनवाने का काम किया है। अब बुंदेलखंड की मिसाइल पाकिस्तान को जवाब देगी। एक हजार साल से बुंदेलखंड की प्यास किसी ने नहीं बुझाई। मोदी बुंदेलखंड के लिए भागीरथ बनकर आए। 

मऊरानीपुर, बरुआसागर और शहर में जनसभाओं के दौरान शाह  सबसे ज्यादा हमलावर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर रहे। गृहमंत्री ने कहा कि यूपी में जब सपा की सरकार थी, तब प्रधानमंत्री मोदी दो रुपये किलो गेहूं देते थे। इस गेहूं को अखिलेश यादव नेपाल भेज देते थे। सपा सरकार में चार-पांच घंटे ही बिजली आती थी, जबकि योगी सरकार 20 से 24 घंटे बिजली दे रही है। 15 साल तक बुआ-बबुआ की सरकारें प्रदेश को लूटती रहीं। इन दोनों की सरकार बदलती थी तो सिर्फ माफियाओं के चेहरे बदल जाते थे।  योगी ने दो हजार करोड़ की भूमि से अखिलेश के गुंडों का कब्जा छुड़ाया है। अब यहां माफिया नहीं, बजरंग बली का मंदिर है। 
विज्ञापन


यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव : अखिलेश
सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश के भविष्य, खुशहाली, लोकतंत्र एवं भीमराव आंबेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है। बुंदेलखंड की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को वोट किया था लेकिन पूरे पांच साल में बुंदेलखंड वासियों को कुछ नहीं मिला। डबल इंजन की सरकार ने सबसे ज्यादा झूठ बोलकर किसानों को निराश किया। वह सोमवार को गुरसराय स्थित खैर इंटर कालेज में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  

 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि झूठे वादा करने वाली भाजपा से उत्तर प्रदेश को बचाना होगा। किसानों की आय दोगुना करने की बात कहने वालों ने उनकी कमाई आधी कर दी। महंगाई और भ्रष्टाचार ने उत्तर प्रदेश के आम आदमी को बर्बाद कर दिया।  बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात करते हैं लेकिन पहले चरण का चुनाव खत्म होने के साथ ही इनके नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। दूसरे चरण में भी गठबंधन के पक्ष में भारी मतदान हो रहा है। अब तीसरे चरण में बुंदेलखंड की जनता समाजवादी पार्टी और गठबंधन के पक्ष में मतदान कर भाजपा नेताओं को और ठंडा करने का काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें