फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विकास की बयार के बीच समस्याएं भी बनाए हुए हैं जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसराय। विकासखंड बामौर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अस्ता जनपद की विकसित ग्राम पंचायतों में से एक है। यही वजह है कि साल 2024 में ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। इसके बावजूद, यहां के लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। नल से जल यहां अब तक नहीं पहुंच पाया है। बिजली की भी समस्या बनी हुई है। इसके अलावा मुख्य मार्ग की हालत भी खस्ता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अस्ता में जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइप लाइन डाली चुकी है। लेकिन, नलों के जरिये लोगों के घरों तक पानी अब तक नहीं पहुंचा है। लोगों को पहले की तरह ही पानी का बंदोबस्त करना पड़ता है। इसके अलावा बिजली की अघोषित कटौती से लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। एक बार बत्ती गुल होने के बाद अक्सर आने में घंटों लग जाते हैं। भीषण गर्मी के बीच भी लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा और अब भी यही स्थिति बनी हुई है। ग्राम पंचायत को कोटरा-गुरसराय मार्ग से जोड़ने वाली सड़क की स्थिति अरसे से खस्ता है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इसके नवनिर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। हाईवे से ग्राम पंचायत की दूरी लगभग एक किलोमीटर है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने के लिए व ग्रामीणों को अपने अन्य कार्यों के लिए सड़क पार करनी पड़ती है। सड़क पर दौड़ते तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों की ओर से सड़क पर स्पीड ब्रेकर या जेबरा क्रॉसिंग बनवाने की मांग की जा रही है। लेकिन, अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। हालांकि, ग्राम पंचायत क्षेत्र में बीते वर्षों में विकास के कई कार्य किए जा चुके हैं, जिससे यहां रहने वाले लोगों की सहूलियतों में भी इजाफा हुआ है।
0000
एक नजर में...
ग्राम पंचायत का नाम - अस्ता
ग्राम पंचायत में शामिल मोहल्ले - हरिजन बस्ती, टाल मोहल्ला व नई बस्ती।
ग्राम पंचायत की आबादी - 5000
ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या - 2800
0000
समस्याएं...
- पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद भी नलों से शुरू नहीं हो पाई जलापूर्ति।
- ग्राम पंचायत का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में होती है परेशानी।
- बिजली की लगातार बनी रहती है आवाजाही।
0000
बीते चार साल की उपलब्धियां...
- अमृत सरोवर का हुआ सुंदरीकरण, बारात घर का किया गया कायाकल्प।
- गोशाला में संसाधन बढ़े, पांच एपेक्स और 15 सीसी सड़कों का हुआ निर्माण।
- स्कूल की दीवार, आंगनबाड़ी केंद्र और दो नालों का हुआ निर्माण।
- दो कचरा घर बने, पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरे लगे और पानी की टंकी का हुआ निर्माण।
- ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हुई, कचरा घर का हुआ निर्माण।
0000
फोटो-26GUR_M_4_26062025_318.jpg
ग्राम पंचायत की मूलभूत सुविधाओं में खासा इजाफा किया गया। विकास के कई कार्य हुए। यह क्रम अब भी बना हुआ है। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

- कमलेश कुमारी, ग्राम प्रधान (मुख्यमंत्री पुरस्कार से संम्मानित)
00
फोटो-26GUR_M_2_26062025_318.jpg
जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डाल दी गई है, लेकिन जलापूर्ति अभी शुरू नहीं हुई है। अब तक नलों से पानी आने का सिर्फ आवश्वासन ही मिल रहा है।
- राजा पाल
00
फोटो-26GUR_M_3_26062025_318.jpg
गांव के भीतर की सड़कें बेहतर हैं, लेकिन गांव के बाहर जाने का रास्ता खस्ताहाल है, जिससे आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
- विनोद खरे
00
फोटो-26GUR_M_1_26062025_318.jpg
हाईवे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर ब्रेकर बनने चाहिए। ताकि, दुर्घटना की आशंका न रहे। इसके अलावा नलों से जलापूर्ति भी सुनिश्चित की जाए।
- जगपाल
00
बजट मिलते ही गांव के संपर्क मार्ग का निर्माण करा दिया जाएगा। इसके अलावा गांव के ज्यादा से ज्यादा पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इस दिशा में काम लगातार जारी है।
विज्ञापन

- मथुरा पाल, सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें