फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल 31 मई से

Sat, 28 May 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इंतजार की घड़ियां बस खत्म होने को हैं। 31 मई से शुरू होगा ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’, जिसमें शॉपिंग के तो ढेरों मौके होंगे ही, साथ ही स्वाद का जलवा भी बिखरेगा। राजस्थान की थाली जहां जायके की रंगत बिखेरेगी, तो वहीं गोहाना की जलेबियां मुंह में मिठास घोलेंगी। बच्चों की मस्ती को होंगे एक से बढ़कर एक शानदार झूले।
विज्ञापन


किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत मंगलवार को होगी। मेला रोजाना सायं 4.30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। मेले में सभी के लिए कुछ न कुछ खास होगा। मेले में सजेंगे ढेरों स्टाल, जहां मिलेगा कुचीना की किचन चिमनी और किचन एपलाइंसेस, इलेक्ट्र्रिक तंदूर, स्टीम कुकर, पानीपत का हैंडलूम, खुर्जा की क्रॉकरी, हेंडीक्राफ्ट आर्टिफिशियल ज्वैलरी, सात तरह से इस्तेमाल किया जाने वाला सोफा कम बेड, सहारनपुर का फर्नीचर और लाजवाब खुशबू वाले इत्र।

मेले के सह प्रायोजक कुचीना चिमनी व किचिन वेयर हैं। जबकि, रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम हैं। आउटडोर पार्टनर फ्यूचर प्लस मार्केटिंग सोल्यूशन होंगे। इवेंट मेनेज करेंगे ग्लोबल इवेंट्स एंड एडवरटाइजर्स। मेले में स्पांसरशिप व स्टॉल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 08392945744 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें