फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान: झांसी में एक लाख छात्र दे रहे हैं परीक्षा, एक भी नहीं हुआ संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बोर्ड से लेकर स्नातक, परास्नातक तक के करीब एक लाख हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षा चल रही है। एक सप्ताह बीज जाने के बावजूद अब तक कोई भी छात्र कोरोना संक्रमित नहीं हुआ है, क्योंकि लगभग सभी परीक्षार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। अधिकांश ने दूसरी भी लगवा ली है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की तीसरी लहर बेअसर साबित हो जाने में सबसे बड़ा योगदान वैक्सीन का है। दूसरी लहर में मची भयानक तबाही के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर काफी जागरूकता आई। झांसी में 15 से 17 साल के किशोरों का लक्ष्य 1.40 लाख और 18 से अधिक आयु का 14.90 लाख था। इन सभी लोगों को शत-प्रतिशत वैक्सीन लग चुकी है। 80 फीसदी से अधिक को दूसरी डोज भी लग चुकी है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि इसी आयु के छात्र-छात्राएं हाईस्कूल, इंटरमीडिएट से लेकर स्नातक, परास्नातक की परीक्षाएं दे रहे हैं। ऐसे में सभी कम से कम कोरोना की पहली डोज ले चुके हैं। इसीलिए अब तक कोई भी परीक्षार्थी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
कितने छात्र कौन सी परीक्षा दे रहे
क्लास परीक्षार्थी
10वीं 22095
12वीं 21505
स्नातक 50,500
परास्नातक 4,970
अब तक कोई भी छात्र कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। सभी छात्रों को कोरोना की पहली डोज तो लग ही चुकी है। अधिकांश ने दूसरी भी लगवा ली है। - राजबहादुर, परीक्षा नियंत्रक, बीयू।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। मगर किसी भी केंद्र का कोई भी परीक्षार्थी कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है। - कोमल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें