फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में शीघ्र पूर्ण कराए जाएं कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मिशन प्रेरणा के तहत शैक्षिक समस्याओं, शिक्षण संबंधी संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से चिरगांव ब्लॉक के संकुल सिया के सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक प्राथमिक विद्यालय दबरा बुजुर्ग में हुई, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने सभी विद्यालयों को मिशन प्रेरणा के कायाकल्प के तहत 14 बिंदुओं पर संपन्न करने, विद्यालयों में कराए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-पाठशाला के छात्र-छात्राओं के शिक्षण के लिए प्रयास करने के उद्देश्य, समय से जब बच्चे विद्यालय नहीं आ पा रहे हैं तो बच्चों का नुकसान कम से कम हो इस उद्देश्य से सभी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए प्रयास करने के उद्देश्य और समय में जब बच्चे विद्यालय नहीं आ पा रहे हैं तो उनका नुकसान कम से कम हो, इस उद्देश्य से भी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए तीन मॉड्यूल कक्षा एक, दो व तीन के बच्चों के लिए सहज पुस्तिका, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची व प्रेरणा तालिका के पोस्टर, शिक्षक संदर्शिका सभी विद्यालयों के उपलब्ध कराए गए। इस दौरान राज्य संदर्भ समूह के सदस्य चौधरी धर्मेंद्र सिंह ने मिशन प्रेरणा के तहत सभी विद्यालयों को प्रेरक स्कूल बनाने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में एआरपी सुधाकर अग्रवाल, बलराम बौद्ध, संकुल के फेमीदा खान, पहलाद यादव, रजनी तिवारी, निर्मल सिंह, मणिकांत गुप्ता व प्रधानाध्यापक रागिनी अहिरवार, मंजू यादव, राजेंद्र कुमार पाराशर, जाहर सिंह, खलील अहमद, अनीता राजपूत, राधा गर्ग, कृष्ण मुरारी, लोकेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, सविता, अमित यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें