फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी बड़ी लापरवाही: कॉलेज के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय परिसर में गोलीकांड की घटना के बाद साक्ष्य एकत्र करने गई पुलिस को सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इससे पुलिस के आला अफसर भी काफी नाराज हैं। अधिकारियों का कहना है कि इतने बड़े महाविद्यालय में कैमरे बंद होना बड़ी लापरवाही है।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर ही कॉलेज अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों व स्टाफ से पूछताछ की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए मंथन किस समय कॉलेज परिसर में दाखिल हुआ, वह सीधे क्लास रूप में पहुंचा या फिर कहीं और गया, वारदात को अंजाम देने के पहले उसकी क्या गतिविधियां थीं, क्या किसी और से उसने बात की, घटना को अंजाम देने के बाद उसके हावभाव क्या थे, किस समय वह कॉलेज से बाहर निकला और किस रास्ते से कहां गया, इन सब बिंदुओं पर जांच के लिए पुलिस कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पहुंची। एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कॉलेज के दोनों मुख्य द्वार, हॉल, जिस कमरे में घटना हुई है, वहां का भी कैमरा बंद मिला है। जो कि बड़ी लापरवाही है। इस पर कॉलेज प्रशासन से जवाब तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें