फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या बच्चन को झांसी खींच लाई रानी की गौरव गाथा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को साउथ इंडियन फिल्म पोन्नियिन सेलवन की ओरछा में देर शाम तक शूटिंग पूरी करने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को रविवार को ग्वालियर जाना था पर बेटी आराध्या की इच्छा के सामने उन्हें अपने सारे कार्यक्रम निरस्त करना पड़े। आराध्या को खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी का किला दिखाने के लिए लाना पड़ा। दोपहर करीब ग्यारह बजे ऐश्वर्या राय का काफिला झांसी में प्रवेश करके सीधा किले की ओर मुड़ गया। आराध्या ने किले के बाहर बैठकर कई फोटो खिंचवाए तथा दुर्ग के बगल में पहाड़ी पर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई तथा 1857 के क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं को देखा तथा यहां भी आराध्या ने कई सेल्फी लीं।
विज्ञापन

आराध्या को अमिताभ ने सुनाई थी झांसी वाली रानी की कहानी
ऐश्वर्याराय के साथ चल रहे स्टाफ के मुताबिक आराध्या ने अपने स्कूल की किताबों में तो झांसी की रानी की वीरता की कहानी पढ़ी ही है, साथ ही उनके दादाजी अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा सुनाई है। इसी कारण वह ओरछा में शूटिंग पूरी होने के बाद लगातार अपनी मां ऐश्वर्या से झांसी की रानी का किला देखने की जिद कर रहीं थीं। बेटी की इच्छा को देखते हुए ऐश्वर्या ने अपना ग्वालियर का कार्यक्रम रद्द कर करीब पंद्रह मिनट का समय झांसी के किले के बाहर गुजारा। रक्षाबंधन का दिन होने के कारण किले के अंदर भीड़ होने की आशंका के चलते उनके निजी सुरक्षा कर्मियों ने अंदर नहीं जाने दिया, बल्कि बाहर से ही उन्होंने झांसी की रानी के किले का दीदार किया। आराध्या ने किले के बाहर कई एंगल से सेल्फी ली। इसके बाद ऐश्वर्या का काफिला दतिया के लिए रवाना हुआ तथा यहां हवाई पट्टी से वह निजी विमान से मुंबई रवाना हो गईं।
अधिकारियों ने दिया फिर से आने का न्योता
निवाड़ी जिला प्रशासन के अफसरों ने दतिया में उनकी विदाई करते हुए उन्हें बुके भेंटकर ओरछा फिर से आने का न्योता दिया। जिला कलेक्टर आशीष भार्गव व एसपी आलोक कुमार सिंह ने अन्य फिल्मों की शूटिंग ओरछा में करवाने पर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस पर ऐश्वर्या ने जल्द ही नई फिल्म की शूटिंग ओरछा में करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

झांसी पुलिस-प्रशासन को नहीं लगी भनक
झांसी। ऐश्वर्या ने अपना झांसी आने का कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा। वे किले तक आईं और तकरीबन पंद्रह मिनट रुकीं, लेकिन इसकी जानकारी झांसी पुलिस-प्रशासन को नहीं लग पाई। यहां तक कि किले में मौजूद पुरातत्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को भी इसकी भनक नहीं लगी पाई।
ऐश्वर्या को नजदीक पाकर चौंक गए लोग
झांसी। रक्षा बंधन का त्योहार होने की वजह से किला मार्ग पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। किला मार्ग पर लगे रस के ठेलों पर इक्का-दुक्का लोग ही बैठे हुए थे। ऐश्वर्या राय के पहुंचने पर पहले तो वे समझ नहीं पाए, कुछ देर बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। इस दरम्यान कुछ लोगों ने उनके पास पहुंचने की कोशिश भी की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें