फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: 'चाय' की चुस्की से सेहतमंद रहेगा हृदय... टेस्ट में पास; झांसी की कार्डियक केयर टी पर एम्स की मुहर

Tue, 25 Jun 2024 02:11 PM IST
शाहरुख खान नीरज वर्मा, अमर उजाला, झांसी

सार

अब इस खास 'चाय' की चुस्की से हृदय सेहतमंद रहेगा। कार्डियक केयर टी पर एम्स ने मुहर लगा दी है। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान झांसी ने उत्पादन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Jhansi Cardiac Care Tea - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब खास चाय की चुस्की आपके हृदय को तंदरुस्त रखेगी। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान झांसी ने शोध के बाद आयुष सीसीटी (कार्डियक केयर टी) तैयार की है। एम्स ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है। केंद्रीय आयुर्वेद संस्थान ने सीसीटी का उत्पादन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के बाद से हृदय रोगियों की संख्या बढ़ी है। लोग अपने हृदय की सेहत को लेकर चिंतित हैं। इस समस्या के निदान के लिए वैज्ञानिक भी लगातार शोध में जुटे हैं। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ने हृदय को सेहतमंद रखने के लिए अर्जुन, केसर, इलाइची आदि को मिलाकर सीसीटी बनाई है। 

डॉ. वैभव चरडे ने बताया कि कार्डियक केयर टी का प्राथमिक परीक्षण चूहों पर किया गया, जो सफल रहा। इसके बाद लोगों पर काफी दिनों तक ट्रायल किया गया, जिसके काफी उत्साहवर्धक परिणाम आए। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स) दिल्ली ने भी कार्डियक केयर टी को हृदय के लिए मुफीद बताकर अपनी मुहर लगा दी है। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान परिषद ने इसका पेटेंट कराया है। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान झांसी ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है।
Trending Videos

लेह-लद्दाख में शत-प्रतिशत सकारात्मक आया परिणाम
सर्दी का मौसम हृदय रोगियों के लिए काफी घातक होता है। सीसीटी सर्दी के मौसम में हृदय रोगियों के लिए कितनी कारगर साबित हो सकती है, इसका ट्रायल लेह-लद्दाख में किया गया। डा. वैभव चरडे ने बताया कि लेह-लद्दाख में भारी बर्फबारी के बीच रहने वाले 30 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया, जिनका हृदय कमजोर था। छह माह तक इन लोगों को लगातार कार्डियक केयर टी पिलाई गई। छह माह के बाद जांच की गई तो इनका हृदय पूरी तरह तंदरुस्त मिला।
विज्ञापन

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ने शोध करके कार्डियक केयर टी तैयार की है। एम्स ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान परिषद ने पेटेंट करा लिया है और केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में उत्पादन शुरू हो गया है। यह विशेष टी हृदय को सेहतमंद रखने में काफी कारगर है। -डॉ. सी. वेंकट नरसिम्हाजी, सहायक निदेशक, केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें