फोटो-26gar_5_26092025_316.jpg
संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। बंधन योजना के तहत नगर के अगड़धत्ता मंदिर व लखेरी नदी के घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 1.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कामों के होने से क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष डा. अरुण कुमार मिश्रा ने दोनों कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार नगर व क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हैं। सरकार ने बंधन योजना के तहत नगर के प्राचीन अगड़धत्ता मंदिर के विकास के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। जबकि, लखेरी नदी के घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 1.29 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन चुन्ना खटीक, नीरज शर्मा, सभासद दीपक गुप्ता, संजय आर्या, हारुन खान, फजल खान, दृगपाल सिंह पटेल, जगदीश सागर, बृजकिशोर मिश्रा, शिवम राठौर, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद