फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद रमजान में रहेगी रौनक, मस्जिदों में तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रामजान का पाक महीना चांद के दीदार के अनुसार तीन अथवा चार मार्च से शुरू होगा। कोरोना काल में दो साल से रमजान में भी मस्जिदों में नमाज नहीं हो पा रही थी। इसलिए रोजेदार घरों में नमाज अदा करते थे लेकिन इस बार रमजान की रौनक दिखेगी। मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी होगी। शहर की मस्जिदों में रंगाई पुताई के साथ ही साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रमजान के पवित्र महीना शुरू होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूर्योदय से शाम सूर्यास्त तक तक भूखे प्यासे रहकर रोजा रखते हैं। इस दौरान वह एक बूंद पानी भी हलक के नीचे नहीं जाने देते हैं। इस पाक महीने में सवाब से दर्जा सत्तर गुना होने के कारण हर शख्स अधिक से अधिक वक्त इबादत में गुजारता है। लेकिन इन दिनों मार्च के महीने में गर्मी चरम पर हो गई और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। इस बार रमजान मे काफी गर्मी रहेगी। प्रेमनगर के आरिफ सलीम, यासिर अली, अंसारुल्लाह आदि ने बताया कि कोरोना की वजह से दो साल तो रमजान पता ही नहीं चले। पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर में लोग घरों में कैद रहे। इस साल अब कोरोना की पाबंदी नहीं है। इसलिए रमजान में रोजेदार पांचों वक्त की नमाज के साथ तरावीह भी पढ़ेंगे। इससे रमजान के पूरे महीने रौनक रहेगी। सभी को मुकद्दस रमजान का इंतजार है।
रमजान का महीना मोमिन के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम है। इस पाक महीने में सवाब का दर्जा सत्तर गुना अधिक हो जाता है। अधिक से अधिक इबादत के साथ ही लोगों की मदद करें। मौलाना आमिल कासमी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें