फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे में क्रेन से निकाली जा सकी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हादसे के बाद पथराई नदी में गिरी कार को निकालने में पुलिस को पसीना छूटता रहा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को निकाला जा सका। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। पोस्टमार्टम हाउस पर रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

रात करीब 3 बजे कार नदी में गिरते ही तेज आवाज के साथ ग्रामीणों की आंख खुल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो कार नदी में डूब रही थी। यह देखकर ग्रामीण घबरा गए। पुलिस के पहुंचते ही सभी बचाव कार्य में लग गए। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन जब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद कार को नदी से निकालने में पुलिस के पसीने छूटते रहे। क्रेन बुलाकर करीब तीन घंटे बाद कार निकाली जा सकी। जब तक खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। एक साथ दोनों के शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को मऊरानीपुर भेजा गया। यहां भी रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें