फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रोते-बिलखते एसएसपी दफ्तर पहुंचीं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सोमवार तड़के कोतवाली के अलीगोल इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी नाबालिग पुत्रियां पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए रोते-बिलखते एसएसपी कार्यालय जा पहुंचीं। आरोप है कि मुकदमे में समझौता न करने से नाराज पिता ने मां को धक्का देकर नीचे गिराया। इससे मां की जान चली गई। पिता वहां से भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि, महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली निवासी 17 साल की नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी मां (42) पिता से विवाद के बाद तीन बेटियों और एक बेटे को लेकर सात साल से अलग रह रही थीं। वर्ष 2020 में पिता ने दूसरे नंबर की बेटी से बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ की। उसके कपड़े फाड़ दिए। छेड़खानी के आरोप में मां ने पिता पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पिता को करीब ढाई माह जेल में रहना पड़ा। जेल से छूटने पर आरोपी ने अपनी पत्नी पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

उधर, छेड़खानी मामले में कोर्ट में लगातार तारीख लगने लगी। पिता मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे वह लोग सहरी की तैयारियों में जुटे थे, तभी पिता तीन-चार अन्य परिजन के साथ घर में घुस आए। मां से केस वापस लेने के लिए झगड़ा करने लगे। मां के मनाकर देने पर नाराज होकर धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत लेकर बेटियां कोतवाली पहुंचीं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। दोपहर को सभी एसएसपी कार्यालय पहुंच गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल राजेश पाल के मुताबिक, शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें