फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों का हंगामा, अर्थी उठने पर बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अर्थी उठने से पहले उन्होंने पुलिस बुला ली। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

बबीना के सिमरावारी गांव निवासी दिनेश कुमार की पुत्री अनुष्का (21) का विवाह पिछले वर्ष नंदनपुरा के ताज कंपाउंड निवासी पवन कुमार बरार पुत्र घनश्याम से हुआ था। शनिवार को अनुष्का को आपरेशन से बच्ची पैदा हुई। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। अनुष्का की मौत की खबर सुनकर पिता दिनेश भी सुबह ही नंदनपुरा स्थित ससुराल पहुंच गए। इसके बाद शाम करीब छह बजे अनुष्का के शव का अंतिम संस्कार कराने को परिजन निकले। जैसे ही अर्थी लेकर लोग पहुंज नहर के पास पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। यहां करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। हंगामे की सूचना मिलने पर मसीहागंज चौकी से पुलिस पहुंच र्गई। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन, वह कोई बात सुनने को राजी नहीं हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले यिा। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें