फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जमीन गिरवी रखकर सट्टे में 50 लाख गंवाने के बाद युवक ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सट्टे में 50 लाख रुपये की मोटी रकम गंवाने के बाद हताश होकर निवाड़ी (मप्र) के देवेंद्रपुरा गांव निवासी नीरज यादव (26) ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों के इन आरोपों की पुलिस छानबीन कर रही है।

नीरज यादव खेती किसानी करता था। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से पिछले साल ही उसने बीएससी पास की थी। पिता मलखान की मौत के बाद 25 एकड़ से अधिक कृषि योग्य जमीन उसके नाम हो गई। परिजन ने बताया कि पड़ोस के मुड़ारा गांव के कुछ लोगों से नीरज की दोस्ती हो गई। उनके साथ रहकर नीरज सट्टा खेलने लगा। उसके ऊपर कर्ज हो गया। परिजन के सट्टा खेलने से मना करने पर भी उस पर असर नहीं हुआ। शराब पीने की भी लत लग गई। सट्टा खेलने के लिए नीरज ने जमीन भी गिरवी रख दी। इसका पता परिजन को नहीं चला। पिछले कुछ माह के दौरान करीब 50 लाख रुपये तक हार चुका था। शेष रकम के लिए सट्टेबाज घर आकर तकादा करने लगे, तब परिजन को इतनी रकम हारने के बारे में मालूम चला। गांव में इसको लेकर पंचायत भी हुई। सट्टेबाज अपना पैसा छोड़ने को राजी नहीं हुए। इससे नीरज परेशान रहने लगा। सट्टेबाज उसे धमका रहे थे। पिछले सप्ताह उसने यह बात अपने भाई रवि को भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब सात बजे घर लौटकर उसने तबीयत खराब होने की बात बताई। कुछ देर बाद बताया कि उसने जहर निगल लिया है। उसकी हालत बिगड़ रही है। यह सुनकर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पत्नी समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।



नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक जहर निगलने की वजह से उसकी मौत हुई। आगे मामले की छानबीन निवाड़ी पुलिस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें