फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: माता-पिता के बाहर जाने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सदर बाजार निवासी दीपक विश्वकर्मा (18) पुत्र बबलू ने सोमवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। उसके माता-पिता बाहर गए थे, तभी उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों का कहना है कि दीपक कई बातों को लेकर परेशान रहता था। अपने बाल झड़ने से भी चिंतित था। उसकी मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मूल रूप से नेपाल निवासी बबलू सदर बाजार में सुरक्षा कर्मी हैं। परिवार में पत्नी समेत चार बेटे पवन, आकाश, दीपक और जगत हैं। पवन होटल में शेफ है, जबकि आकाश घर के नीचे कार वॉश का काम करता है। दीपक झोकनबाग स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह माता-पिता डॉक्टर के पास गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:40 बजे घर लौटने पर स्टोर रूम अंदर से बंद मिला। दीपक नजर नहीं आया। उसे तलाशते हुए परिवार के लोग जब वहां पहुंचे, तब उसका शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसके भाई पवन का कहना है कि दीपक अपनी शारीरिक वजहों से परेशान रहता था। उसके बाल गिरने लगे थे। इसके पहले भी वह सुसाइड की कोशिश कर चुका था। स्कूल जाना और लोगों से मिलना-जुलना भी कम कर दिया था। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सुसाइड किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें