फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी को फोन करने के बाद युवक ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पत्नी से फोन पर बात करने के बाद युवक ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी को फोन करके जहर निकलने की बात बताते हुए बचाने की गुहार लगाई। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसकी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन


ओरछा के काली पहाड़ी गांव का रहने वाला मनीष यादव (24) पुत्र होती खेती-किसानी करता था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। छह माह बेटा हुआ था। परिजन का कहना है कि किसी बात से मनीष कई दिनों से परेशान था। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को वह खेत पर गया था। वहां से पत्नी से फोन पर बात की। उसके बाद उसने जहर निगल लिया। कुछ देर बाद फोन करके पत्नी से यह बात बताई। बदहवास हाल में परिजन खेत पर पहुंचे। यहां मनीष अचेत पड़ा था। मनीष परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी बहन की कुछ दिनों बाद शादी होनी है। परिजन उसकी आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें