फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार प्रशासन की टूटी नींद, दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रायबरेली के पहाड़पुर गांव में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के बाद झांसी में ऐसा हादसा न हो इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की थी। जिसमें कच्ची शराब बिक ने वाले अड्ढों को दिखाया गया था। जब प्रशासन को इसकी भनक लगी तो शनिवार को हड़कंप मच गया, उन्होंने अवैध शराब की चल रही फैक्टरियों और कबूतरा डेरों पर छापामारी की। जहां से नकली और कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने से प्रदेश भर में कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। वहीं, विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं जिसको लेकर प्रत्याशियों पर मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब और पैसे बांटने के आरोप भी लगते हैं। ऐसे में शराब माफिया मोटी कमाई करने के लिए लोगों की जिंदगी से खेल करके नकली शराब बनाकर बेचते हैं। जिसको लेकर अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो जगह-जगह अवैध शराब बिकती मिली। जब प्रशासन की नींद टूटी तो उन्होंने ग्राम टाकोरी रेलवे क्रॉसिंग पर अवैध शराब लेकर जा रहे वाहन को पकड़ने के लिए एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा, तो एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। जबावी कार्रवाई में एक युवक घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पकड़े गए आरोपियों बड़ागांव थाना निवासी जगजीवन राय, प्रहलाद यादव की सूचना पर ग्राम बिरगुवां में खंडहर से 610 अवैध देशी शराब के क्वार्टर समेत स्प्रिट, अप मिश्रित शराब, नकली स्टीकर, यूरिया, और खाली बोतल भी बरामद की हैं। इसके साथ ही संदिग्ध कबूतरा डेरों में कांशीराम पार्क के पीछे, गणेश चौराहा से ग्वालियर रोड स्थित डेरा, ग्वालियर रोड पहाड़ी के पीछे पटरी किनारे, उन्नाव गेट रेलवे क्रॉसिंग पर, कबूतरा डेरा हाटी पर दबिश दी गई। जिसमें 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इस मौके पर प्रमोद कुमार गोयल जिला आबकारी अधिकारी, शिशुपाल सिंह आबकारी निरीक्षक, रामअधार पाल आबकारी निरीक्षक, स्वॉट निरीक्षक जेपी पाल, थाना बड़ागांव इंचार्ज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें