फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रेम विवाह के बाद जोड़ा पहुंचा थाने, मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। शादी के लिए परिवार के लोगों के राजी न होने पर प्रेमी जोड़े ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद शुक्रवार को जोड़ा मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच गया। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार के लोग उन्हें अलग करना चाहते हैं। जोड़े ने पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मऊरानीपुर कस्बे में रहने वाली युवती का मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के बहेरा गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी देते हुए शादी की इच्छा जाहिर की। लेकिन, दोनों एक ही समाज के होने के बाद भी परिवार के लोग इसके लिए राजी नहीं हुए। इस पर युवती ने घर से निकलकर युवक के साथ जाकर शादी कर ली। कोर्ट मैरिज करने के लिए लगभग एक महीने बाद दोनों शुक्रवार को मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके परिवार के लोग शादी से खुश नहीं हैं। वे उन्हें अलग करना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने युवक पर युवती को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। दोनों ने शादी का सर्टिफिकेट पेश किया है। युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें