फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 साल बाद झांसी के खिलाड़ी कुनाल यादव ने उत्तर प्रदेश रणजी में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 29 साल के लंबे अरसे के बाद झांसी जिले के हरफनमौला खिलाड़ी कुनाल यादव का उत्तर प्रदेश की सीनियर वर्ग की रणजी टीम में चयन हो गया है। रणजी ट्रॉफी में चयनित होने वाले कुनाल जिले के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पूर्व वर्ष 1992 में अरविंद कपूर का चयन किया गया था।
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर संजय यादव के पुत्र कुनाल यादव प्रदेश के अंडर-19, अंडर-23 व अंडर-19 मध्य क्षेत्र टीम का प्रतिनिधित्व किया व राष्ट्रीय कैंप में चयनित हुए। हाल की में आयोजित अंडर-25 प्रदेश की टीम में भी शामिल रहे हैं। कानपुर में आयोजित रणजी फाइनल ट्रायल मैचाें में स्विंग के साथ बेहतरीन गेंदबाजी करते हएु सर्वाधिक सात विकेट लेने पर उनको चयनित किया गया। कुनाल के प्रदर्शन व प्रदेश रणजी टीम में चयन होने पर झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने हर्ष जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें