फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कब्र से बाहर निकाला गया नीलम उर्फ अफरोज का शव, मौत की वजह का पता लगाने के लिए होगा पोस्टमार्टम

Fri, 16 Jul 2021 03:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आपको बता दें कि झांसी जिले से सटे मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की युवती नीलम अहिरवार की शादी चार साल पहले छतरपुर के युवक तब्बू उर्फ तालिब खान से हुई थी। शादी के बाद नीलम का नाम बदलकर अफरोज खान कर दिया गया था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार की सुबह नीलम उर्फ अफरोज के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि झांसी जिले से सटे मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की युवती नीलम अहिरवार की शादी चार साल पहले छतरपुर के युवक तब्बू उर्फ तालिब खान से हुई थी। शादी के बाद नीलम का नाम बदलकर अफरोज खान कर दिया गया था। 

शुरुआत में तो सबकुछ ठीक चलता रहा, लेकिन बाद के कुछ दिनों में दोनों के संबंधों के बीच खटास आ गई थी। हाल ही में 6 जुलाई को नीलम ने जहर खा लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए झांसी लेकर आए थे। यहां उसकी मौत हो गई थी और शव को झांसी के प्रेमनगर कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। 
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। वहीं, मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। इसकी जांच के लिए शुक्रवार की सुबह नीलम उर्फ अफरोज के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही बिसरा की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें