झांसी। लोगों को आधार संबंधी परेशानियों से निजात दिलाने व नए आधार कार्ड बनवाने के लिए 22 से 27 मार्च तक डाक विभाग ने मंडल के 39 डाकघरों में स्पेशल ड्राइव (विशेष अभियान) को शुरू किया था। प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह के अनुसार इस दौरान 2441 नए आधार कार्ड बनाए गए। जबकि 3821 लोगों के आधार कार्ड में संशोधन किया गया।
झांसी जिले के प्रधान डाकघर, मानिक चौक स्थित सिटी डाकघर, मेडिकल कॉलेज, प्रेमनगर, सीपरी बाजार, कचहरी, बबीना कैंट डाकघर, बड़ागांव, बरुआसागर, बीएचईएल, चिरगांव, गरौठा, गुरसराय, मऊरानीपुर, माेंठ, रानीपुर, समथर व जालौन जिले के उरई डाकघर, उरई शहर डाकघर, उरई कचहरी डीबीसी डाकघर, रामपुरा, एट, आटा, बंगरा, बाउनी स्टेट, जालौन एलएसजी, जालौन सिटी, कालपी एलएसजी, कोंच एलएसजी, कोंच के बजरिया, कुठोंद, मदारीपुर, माधौगढ़ वहीं, ललितपुर जिले के प्रधान डाकघर, महरौनी, सिद्दीसागर व तालबेहट में विषेश काउंटरों को लगाया गया था। अभियान के तहत सबसे अधिक झांसी के प्रधान डाकघर में 445, चिरगांव उपडाकघर में 338, ललितपुर उपडाकघर में 322 व उरई के प्रधान डाकघर में 313 आधार कार्डों में सुधार व नए आधार कार्डों को बनाया गया है।