कोतवाली का निरीक्षण कर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से जानकारी लेते एडीजी
एडीजी ने जिला कारागार में देखी सुरक्षा व्यवस्था
झांसी। बुधवार को एडीजी व नोडल पुलिस अधिकारी संजय एम तरडे ने जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था परखी। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ एडीजी ने बैरकों की जांचकर बंदियों से भी बात की। उन्होेंने अफसरों से जेल की सुरक्षा व्यवस्था चौैकस रखने के निर्र्देश दिए। वहीं, कोतवाली पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन एडीजी व नोडल पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ जिला कारागार पहुंचे। यहां उन्होंने एक-एक बैरकाें की तलाशी ली। बंदियों से खानपान व सुरक्षा संबंधी जानकारियां भी ली। उन्होंने जेल प्रशासन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल में किसी भी तरह की असुविधा का सामना बंदियोें को न करना पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। अब सर्दियां का भी मौसम शुरू हो रहा है, जिसके तहत व्यवस्थाएं अभी से दुरुस्त कर ली जाएं। यहां से निरीक्षण करने के बाद एडीजी ने कोतवाली भी निरीक्षण किया। यहां की भी व्यवस्थाएं को देखकर तारीफ की। इसके बाद उन्होंने व्यापारियों के साथ कोतवाली में ही बैठक की। जहां उनको सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने बताया कि शहर के मानिक चौक, बड़ाबाजार समेत अन्य स्थानों पर आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां बाजार में व्यस्थाएं दुरुस्त की जाएं। उन्होंने बताया कि पहले भी आगजनी की कई घटनाएं यहां हो चुकी हैं। इस मौके पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी डॉ. अभिषेक कुमार राहुल व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। वहीं, व्यापारियों में सराफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, प्रकाश सराफ, अतुल किलपन, राजकुमार बंटी, आशीष अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, गोविंद वर्मा आदि शामिल रहे।