फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अडाणी ग्रुप अब महोबा में लगाएगा सोलर प्लांट

Sat, 27 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले की औद्योगिक विकास की संभावनाओं को गहरा झटका लगा है। अडाणी ग्रुप ने यहां सोलर प्लांट लगाने से हाथ पीछे खींच लिए हैं। अब कंपनी झांसी की जगह महोबा में सोलर प्लांट स्थापित करने जा रही है। इसकी वजह झांसी में ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए कंपनी को सेना व वन विभाग की अनुमति न मिलना बताया जा रहा है।  
विज्ञापन

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी का उत्तर प्रदेश वैकल्पिक ऊर्जा विभाग से झांसी में 50 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाने का करार हुआ था। इसके लिए सदर तहसील के ग्राम बदनपुर में पांच सौ एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। कंपनी द्वारा यहां प्लांट की स्थापना के लिए लगभग डेढ़ सौ एकड़ जमीन खरीद भी ली गई थी।

जबकि, शेष भूमि की खरीद की कार्यवाही जारी थी। देश के एक बड़े कारोबारी ग्रुप के झांसी में सेलर प्लांट स्थापित करने से लोगों में क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लेकर उत्साह था। लेकिन, उम्मीदों को करारा झटका लगा है। अब कंपनी झांसी की जगह बुंदेलखंड के महोबा जनपद में उक्त सोलर पावर इकाई स्थापित करने जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया कि सोलर पावर प्लांट में उत्पादित होने वाली विद्युत को ट्रांसमिशन लाइन के जरिये दुनारा सब स्टेशन ले जाने की योजना थी। ट्रांसमिशन लाइन सेना व वन विभाग की भूमि से होकर डाली जानी थी, परंतु सेना व वन विभाग द्वारा इसकी स्वीकृति नहीं दी गई, जिससे कंपनी अपनी सोलर इकाई अब झांसी की जगह महोबा में स्थापित करने जा रही है।

हंसारी में नहीं मिली विस्तारीकरण की गुंजाइश
झांसी। अडाणी ग्रीन एनर्जी द्वारा सौर ऊर्जा से उत्पादित होने वाली बिजली को पहले हंसारी पावर हाउस ले जाने की योजना थी। इसके लिए पावर हाउस का विस्तारीकरण किया जाना था, परंतु विद्युत विभाग ने हंसारी पावर हाउस के विस्तारीकरण से हाथ खड़े कर दिए।

विभाग का कहना था कि उक्त विद्युत घर आबादी के करीब है। ऐसे में इसका विस्तारीकरण संभव नहीं है। इसके बाद कंपनी द्वारा दुनारा सब स्टेशन में संभावनाएं तलाशी गईं। लेकिन, यहां ट्रांसमिशन लाइन की समस्या सामने आ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें