झांसी। स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक (एडी) डॉ. सुमन ने मंगलवार को टीम के साथ तालपुरा में चेकिंग अभियान चलाया। तीन घरों में भरे पानी के अंदर लार्वा मिला। गृहस्वामी को नोटिस थमाया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन ने तालपुरा में लार्वा को लेकर सघन चेकिंग कराई। आजम खान के घर के बाहर टंकी की पानी के अंदर लार्वा मिला। ममता और धर्मेंद्र के घर में लगे कूलर के अंदर लार्वा मिले। तीनों परिवारों के स्वामियों को नोटिस थमाकर चेतावनी दी गई।