फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिना परमिट हाईवे पर दौड़ रही 12 बसों पर कार्रवाई

Thu, 25 Jun 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आरटीओ विभाग, पुलिस और यातायात पुलिस ने महानगर व हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। 20 जून से शुरू हुए तीन दिवसीय चेकिंग अभियान में बिना नंबर प्लेट और धुुंधली व आधे नंबर लिखे 92 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध रूप से बिना परमिट हाइवे पर दौड़ रही 12 बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम हेमचन्द्र सिंह गौतम ने बताया कि बिना नंबर प्लेट, अस्पष्ट और धुंधले नंबर प्लेट के अलावा अवैध रूप से संचालित हो रही बसों के विरुद्ध 20 जून से लेकर 23 जून तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग, पुलिस व यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने महानगर व हाइवे पर चेकिंग के दौरान मानक के विपरीत वाहनों में नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रहे 92 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। साथ ही हाइवे पर चेकिंग के दौरान अवैध रूप से बिना परमिट प्रतिबंधित रूट पर संचालित हो रही 12 बसों पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान यात्रीकर अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, सीओ ट्रैफिक व टीआई मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें