फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: एसिड अटैक से दो झुलसे, दो पर मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2019 01:29 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
बरुआसागर(झांसी)। मंगलवार की रात एक मुहल्ले में दो पक्षों हुए विवाद के चलते एसिड से भरी बोतल से हमला करने के कारण दो लोग झुलस गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित सुरेंद्र पुत्र रामबिहारी निवासी खांदी व अजय पुत्र लखन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया है कि मंगलवार की  रात मंसिल माता मंदिर पर चल रहे भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर वे अपने घर वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान मुहल्ला कटरा में हो रहे विवाद में बीच बचाव के उद्देश्य से दोनों रुक गए, इस पर गुस्साए कटरा निवासी विनय कल्लू ने बीच वचाव कर रहे इन दोनों लोगों के साथ गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर एकव्यक्ति ने अपने घर पर रखी एसिड से भरी बोतल से हमला कर दिया, जिससे सुरेंद्र का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया और साथ में मौजूद अजय को भी बोतल के प्रहार से गंभीर चोट आई है। दोनों के एसिड से बुरी तरह से झुलसने से घायल लोगों का इलाज झांसी मेडिकल कराया गया। इस मामले में थाना प्रभारी बृजनेश कुमार ने बताया है कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया है कि इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है, मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें