फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: रिश्वत लेते हुए लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ा, नाम सही कराने के नाम पर मांग रहा था पांच हजार रुपये

Tue, 04 Feb 2025 09:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट (ललितपुर)

सार

पीड़ित ने बताया कि वह अपना सही कार्य कराने के लिए रिश्वत देना नहीं चाहता था। उसने इसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी। मंगलवार को झांसी से आई ट्रैप टीम ने आरोपी लेखपाल को शिकायतकर्ता से उसका नाम खतौनी में सही दर्ज कराने के लिए पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को झांसी से आई भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में तहसील में कार्यरत एक लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम लेखपाल को लेकर कोतवाली गई,जहां लेखपाल पर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ। इस घटना के बाद पूरे तहसील में सन्नाटा छा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के मजरा हंसारी निवासी किसान अमिताब कुमार पुत्र जगदीश सिंह ने एंटी करप्शन टीम को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया था कि उसकी मां की मृत्यु हो जाने के उपरांत खतौनी में उसकी मां भुवन कुंवर के स्थान पर उसके तीनों भाई लल्लूराजा, कल्यान सिंह और अनिल कुमार के नाम आ गए थे। लेकिन खतौनी में लेखपाल की गलती से उसका नाम अमिताब कुमार की जगह अनिल कुमार अंकित हो गया था। जबकि उसका सही नाम अमिताब कुमार अंकित होना चाहिए था। इसके अलावा उसके अन्य अभिलेखों में उसका नाम अमिताब कुमार अंकित है।

इस संबंध में उसने नौ अक्तूबर 2023 को तत्कालीन उपजिलाधिकारी तालबेहट को नाम सही कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को आख्या देने के आदेश दिए थे। तहसीलदार ने लेखपाल से रिपोर्ट लगवाने को कहा, जब वह क्षेत्रीय लेखपाल राजेंद्र रजक से मिला तो उनके द्वारा कहा गया कि मामला काफी पुराना है पांच हजार रुपये दो तो जल्दी काम कर दूंगा ।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह अपना सही कार्य कराने के लिए रिश्वत देना नहीं चाहता था। उसने इसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी। मंगलवार को झांसी से आई ट्रैप टीम ने आरोपी लेखपाल को शिकायतकर्ता से उसका नाम खतौनी में सही दर्ज कराने के लिए पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया। टीम आरोपी लेखपाल राजेंद्र रजक पुत्र स्व. अच्छेलाल श्रीवास मूल निवासी ग्राम रजपुरा पोस्ट गैराहा तहसील मऊरानीपुर थाना उल्दन जनपद झांसी को कोतवाली ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मालुम हो कि लेखपाल पर रामपुर क्षेत्र के चार्ज के अलावा खैराडांग का भी अतिरिक्त प्रभार था। वह वर्तमान में तालबेहट स्थित किश्चियन स्कूल के श्रीलाल के मकान में किराये पर रहता है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में
निरीक्षक शादाब खान, निरीक्षक ठाकुर दास, निरीक्षक श्याम सिंह,सूर्येंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद आरिफ, इरशाद खां, राहुल कुशवाहा, ओमकार सिंह, जितेंद्र सिंह,शिवम गुप्ता, शिवम कुमार द्विवेदी,शंकर लाल,मनोज कुमार रहे।

आज लखनऊ न्यायालय में किया जाएगा पेश
प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरोपी लेखपाल को बुधवार को लखनऊ में न्यायालय में पेश किया जाएगा।


पहले भी पकड़े जा चुके हैं रिश्वत लेते सरकारी कर्मचारी
- 24 जनवरी 2018 को औषधि एवं खाद्य सुरक्षा विभाग में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति सिंह को मेडिकल स्टोर के लाईसेंस के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए झांसी की एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था।

- 17 सितंबर 2017 को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात लिपिक रमाशंकर को एक शिक्षिका से वेतन का नवीनीकरण करने और वेतन का इंक्रीमेंट जोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए झांसी की एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था।

- 30 जनवरी 2023 को पाली तहसील अंतर्गत ग्राम बालाबेहट में तैनात लेखपाल आशुतोष को एंटी करप्शन टीम झांसी ने ग्राम सभा की सड़क का निर्माण रुकवाने के एवज में 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था।

- 2 मई 2023 को सीबीआई टीम ने स्टेशन रोड़ पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक को बैंक में 20 लाख रुपये की सीसी लिमिट बनवाने के लिए बैंक मित्र के माध्यम से एक लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में पकड़ा था।

- 9 अगस्त 2023 को तहसील सदर में तैनात चकबंदी लेखपाल चम्मेल सिंह को एक किसान से वसीयत चढ़वाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने रंगेहाथ पकड़ा था।

- 27 अक्तूबर 2023 में सिंचाई विभाग में तैनात जिलेदार शहजाद अली को सजनाम बांध के डूब क्षेत्र में किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने पकड़ा था।

- 4 जुलाई 2024 को सिंचाई विभाग में तैनात जिलेदार शहजाद अली और उसके साथी राकेश रैकवार को पट्टा नवीनीकरण के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने रंगेहाथ पकड़ा था।

- 5 सितंबर 2024 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दावनी में तैनात शिक्षक पंकज जैन को एक कर्मचारी से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने रंगेहाथ पकड़ा था।

- 28 जनवरी को सींचपाल मुश्ताक अली निवासी सतियनपुरा कुलपहाड जनपद महोबा हाल निवासी डैम कॉलोनी मोहल्ला तालाबपुरा को महिला किसान से चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

- करीब आठ माह पहले एंटी करप्शन टीम ने एक ग्रामीण बैंक के कृषि अधिकारी को एक किसान से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें