फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लोको पायलट अमित की सजगता के कारण टला हादसा, सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी मंडल के कानपुर-बांदा रेलखंड पर ट्रेन 64602 के लोको पायलट अमित कुमार की सजगता से एक हादसा होने से बच गया था। इसके लिए उन्हें डीआरएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

आठ मई को ट्रेन पतारा-घाटमपुर खंड पर दौड़ रही थी, तभी ट्रैक पर कार्यरत की-मैन ने लाल झंडी दिखाई। झंडी देखते ही लोको पायलट अमित कुमार ने आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था। निरीक्षण के दौरान ट्रैक पर फ्रैक्चर था। उन्होंने इसकी सूचना सभी संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद, 20 किमी प्रति घंटे की गति से सावधानीपूर्वक उक्त स्थान को पार किया गया। एसएसई/पी-वे द्वारा स्थल का निरीक्षण कर 30 किमी प्रति घंटे का सतर्कता आदेश लागू किया गया। इस अनुकरणीय कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने अमित कुमार को नकद पुरस्कार के साथ एम्प्लाई ऑफ द मंथ से सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें