फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पारीछा रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पारीछा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खुले पड़े बिजली के तारों की चपेट में आकर मंगलवार सुबह अज्ञात युवक की मौत हो गई। वहीं, चिरगांव थानांतर्गत गुलारा में रेलवे ट्रैक के पास करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



उप निरीक्षक जीआरपी सुरेशचंद्र यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर अंडरग्राउंड केबल के कुछ तार खुले पड़े हैं। सुबह के समय एक युवक प्लेटफार्म पर घूम रहा था। खुले तार के संपर्क में आने से उसे करंट लगा और मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, लेकिन इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चिरगांव थानांतर्गत गुलारा में रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की रात करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। रेलवे से मिली जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए मगर सफलता नहीं मिली। चिरगांव थाना निरीक्षक ने बताया कि युवक चलती ट्रेन से गिरा है। आशंका है कि उसकी मौत सिर में गहरी चोट लगने से हुई है। युवक के कपड़ों से अंदाजा है कि वह संभ्रांत परिवार का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें