फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ड्यूटी में अनियमितता बरतने पर जिले के 30 शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के प्रभारी अधिकारी ने बीएसए को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कोविड से बचाव के लिए गांधी सभागार में बनाए गए सेंटर में इन शिक्षकों द्वारा ड्यूटी को लेकर लगातार अनियमितता बरतना बताया जा रहा है। बीएसए को लिखे पत्र में कहा गया है कि इनमें से कई शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ अनियमितता बरत रहे हैं। इनमें 29 सहायक अध्यापक हैं और एक अनुदेशक है। सभी शिक्षक ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में कार्यरत हैं।
शिक्षकों को तत्काल वैक्सीन लगाने की मांग की
झांसी। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रसकेन्द्र गौतम ने मांग की है कि कोविड कंट्रोल रूम में लगे सभी शिक्षकों को तत्काल वैक्सीन लगवाई जाए। इसके बाद ही ड्यूटी पर भेजा जाए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कंट्रोल रूम के शिक्षकों को वैक्सीन लगाने में आनाकानी कर रहा है, जबकि यह शिक्षक स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक कोविड.19 के तहत कंट्रोल रूम, डीएम ऑफिस, टीबी अस्पताल में निरंतर पिछले 1 वर्ष से सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें