फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कड़ी सुरक्षा के बीच निकलेगा जुलूस

Mon, 20 Aug 2018 12:34 AM IST
amarujala
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
सोमवार को मढ़िया महादेव महाकालेश्वर मंदिर में होने वाले महागंगाभिषेक पर हिंदू युवा वाहिनी द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर पुलिस का पर्याप्त इंतजाम रहेगा। जुलूस के रास्ते से लेकर मंदिर के आसपास पुलिस का पहरा रहेगा। रविवार को पुलिस अफसरों ने मंदिर व आसपास निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह हिंदू युवा वाहिनी गोविंद चौराहा स्थित मढ़िया महादेव महाकालेश्वर मंदिर में महागंगाभिषेक कार्यक्रम करेगी। इससे पहले सुबह साढ़े दस बजे प्रदर्शनी मैदान से जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें भारी तादाद में श्रद्धालु शामिल होंगे। भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। इसके तहत छह सीओ, दो सौ सिपाही, ग्यारह थानेदार, सौ महिला सिपाही और एक प्लाटून पीएसी की तैनाती होगी। रास्ते में पुलिसकर्मी सादा वर्दी में तैनात रहेंगे। मंदिर के आसपास घरों पर भी पुलिस कमियों को तैनात किया जाएगा। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।
रविवार को एसएसपी विनोद कुमार सिंह, एसपी सिटी देवेश पांडेय, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने मंदिर का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें