फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला में कैमरों से निगहबानी शुरू

Mon, 20 Aug 2018 12:32 AM IST
amarujala
विज्ञापन
rani mahal, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
ऐतिहासिक किला में सीसीटीवी कैमरों से सैलानियों पर निगाह रखनी शुरू हो गई है। पंचमहल, मुख्य गेट सहित प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगा दिए गए है। कैमरों का कंट्रोल रूम किला में ही बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सहित कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी किला, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित है। यहां प्रतिदिन एक से लेकर दो हजार तक सैलानी आते है। इनक ी सुरक्षा और अराजकतत्वों पर निगाह रखने के लिए आधा दर्जन सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभाग ने किला में आठ सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। जो पंचमहल, मुख्य द्वार, दूसरे द्वार, शिव मंदिर जाने वाले मार्ग और बाराद्वारी पर लगाए गए हैं। इनका कंट्रोल रूम विभागीय कार्यालय में बनाया गया है। यहां से सैलानियों और अराजकतत्वों पर नजर रखी जाएगी। किला प्रभारी व संरक्षा अधिकारी पीकेके रेड्डी के अनुसार सीसीटीवी कैमरे चलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें