फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार फीड न कराने वाले कार्डधारकों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में राशन कार्ड को आधार से लिंक न कराने वाले कार्डधारकों की मुसीबत बढ़ने वाली है। अब शासन ने ऐसे कार्डधारकों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। खाद्य एवं रसद आयुक्त ने डीएम और डीएसओ को पत्र भेजकर जांच कराने के लिए कहा है। जांच के बाद कार्डधारकों की असलियत सामने आएगी। गड़बड़ी पर कार्ड निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में करीब 3.84 लाख राशन कार्डधारक हैं। इसमें से करीब 3.50 लाख कार्डधारकों के आधार कार्ड लिंक हो सके हैं। इसे लेकर पहले शासन ने 31 दिसंबर की समय सीमा तय की थी। अब ऐसे कार्डधारकों की जांच भी कराई जाएगी। विभाग की टीमें कार्डधारकों के घर जाकर सत्यापन करेंगीं। निर्देशों में कहा गया है कि उन कार्डों की जांच जरूर की जाए, जिनमें एक या दो यूनिट आधार से लिंक नहीं हैं। खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान के निर्देश आने के बाद विभाग ने सत्यापन की तैयारी शुरू कर दी है। कार्डधारकों की सूची तलब की गई है। बताया जाता है कि टीमें प्रतिदिन कार्डधारकों की जांच करेंगीं। साथ ही सब कुछ सही मिलने पर आधार फीड कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि आधार कार्ड लिंक न कराने वाले कार्डधारकों की जांच के निर्देश मिले हैं। इसके लिए टीमों का गठन किया जा रहा है।
------------
लॉकडाउन में कार्ड बनवाने वाले भी घेरे में
लॉक डाउन के दौरान जिले में बड़ी संख्या में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड बनाए गए थे। लॉकडाउन को देखते हुए विभाग ने प्रपत्रों के आधार पर कार्ड जारी कर दिए। अब शासन ने ऐसे कार्डधारकों की हकीकत की जानकारी जुटाने के लिए कहा है। जिले में कोरोना काल में करीब पांच हजार से अधिक नए राशन कार्ड बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें