फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी को विदा कराने गए युवक की मौत, लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मऊरानीपुर के झांकरी गांव में ससुराल आए युवक की मौत हो गई। ससुरालीजन का कहना है कि युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि उसके परिजन ने पीटकर हत्या का आरोप लगाया। परिजन का कहना है कि मौत से करीब तीन घंटे पहले युवक ने अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस के हाथ यह वीडियो नहीं लग सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ललितपुर के महरौनी के पचौड़ा गांव निवासी बालक राम (25) पुत्र रामप्रकाश की आठ साल पहले मऊरानीपुर के झांकरी गांव निवासी सुधा से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। बालक राम के परिजन के मुताबिक, सुधा 15 दिन से मायके में थी। भाई दूज के बाद भी सुधा के पिता लक्ष्मी प्रसाद ने उसे भेजने से इन्कार कर दिया। यह सुनकर बालक राम 17 मार्च को सुधा को बुलाने ससुराल झांकरी पहुंच गया। दो दिन से वह ससुराल में ही रह रहा था। उसके घरवालों का कहना है कि मंगलवार सुबह उसने फोन करके अपने साथ मारपीट की बात बताई। शाम को सुधा के पिता ने फोन करके बालक राम के फंदे से लटके होने की बात कही। उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लाया गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।उसकी मौत की खबर लगते ही पिता समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से बालक राम का मोबाइल बरामद करने की बात कही। मऊरानीपुर इंस्पेक्टर शिव कुमार राठौर के मुताबिक, परिजन के आरोप के मुताबिक छानबीन की जा रही है। यह बात सामने आई है कि बालक राम का शराब के नशे में ससुरालीजन से विवाद हुआ था। उसके मोबाइल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें