फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। समथर निवासी युवक ने पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी होकर फंदा लगाकर जान दे दी। एक महीने पहले दोनों के बीच विवाद होने पर पत्नी मायके चली गई थी। उसके बाद से लौटने को वह राजी नहीं हो रही थी। शनिवार को पत्नी से फोन पर बात करने के बाद उसने कमरे में फंदा लगा लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।



समथर कस्बे के वार्ड नंबर चार का रहने वाला सौरभ (28) पुत्र दिलीप महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग के तहत काम करता था। रोजाना घर से आता-जाता था। परिजनों ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी मोहनी से हुई थी। परिवार में चार साल की बेटी है, लेकिन पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। 25 अप्रैल को भी सौरभ का पत्नी से विवाद हो गया। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। उसके बाद से वह लौट नहीं रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ ने कई बार बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह लौटने को राजी नहीं हुई। इससे सौरभ दुखी रहता था। परिजनों का आरोप है कि मोहिनी केस करने की धमकी देती थी। शनिवार रात को भी सौरभ ने मोहिनी से बात की। इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह उसके बाहर न आने पर परिवार के लोग जब पहुंचे, तब दरवाजा बंद था। खिड़की से देखने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सौरभ मां-बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें