फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब के नशे में युवक ने तोड़ी गैस पाइपलाइन, आग लगाने की धमकी दे रहा था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार शाम आवास विकास कॉलोनी के नंदनी किराना स्टोर वाली गली में एक शराबी युवक ने हंगामा मचाया। आरोपी युवक ने कॉलोनी से गुजर रही गैस पाइपलाइन तोड़ दी। इससे तेज आवाज के साथ गैस निकलने लगी। यह आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकल आए। उनके बीच दहशत फैल गई। गैस तेजी से मोहल्ले में फैलने लगी।
सहमे लोगों ने गैस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर में फोन किया लेकिन उधर से फोन ही नहीं उठा। इसके बाद डायल-112 को कॉल लगाया गया। कुछ देर में पुलिस मौके पर जा पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही शराबी युवक गाली गलौज करता हुआ, एक दूसरी गली में जाकर घुस गया। जेब से लाइटर निकालकर आग लगा देने की धमकी देने ला लिया। वह आग लगा देने की धमकी देने लगा। पुलिसकर्मियों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तब वह भागकर एक गली में छुप गया। करीब एक घंटे तक वहां हंगामा होता रहा। कंपनी की ओर से भी कोई कर्मचारी नहीं आया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कोशिश करके गैस लाइन का वॉल्व बंद कराया। इसके बाद गैस रिसाव बंद हुआ। उधर, शराबी युवक ने खुद को एक कमरे में बंदकर लिया। पुलिसकर्मियों को देख आग लगाने की धमकी देने लगा। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन बाहर आने को राजी नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस बैरंग लौट गई। सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि वहां कोई दुर्घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें