झांसी। बड़ागांव के पारीछा कॉलोनी के पास रहने वाले सुनील श्रीवास (28) का शव बुधवार को पारीछा कॉलोनी के अंदर एक नाले के पास से बरामद हुआ। वह करीब 22 दिनों से घर से लापता था। उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
परिजनों ने बताया कि सुनील के पिता जमुना प्रसाद पारीछा पावर प्लांट में प्राइवेट काम करते हैं। उनके दो पुत्रों में सुनील सबसे छोटा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। करीब 22 दिन पहले वह घर से लापता हो गया था। खोजबीन करने पर भी पता न चलने पर बड़ागांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने उसका शव नाले के पास पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के मुताबिक उसकी मौत की सही वजह अभी मालूम नहीं चल सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ब्यूरो
Sunil