फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत में बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- जानवर चराने के दौरान हुआ हादसे का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। मोंठ थाना इलाके के ग्राम जोरा में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। खेत में जानवर चराने के दौरान वह हादसे का शिकार हुआ। मृतक की दस दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। गांव का माहौल भी गमगीन है।
ग्राम जोरा निवासी बालकिशन श्रीवास का बेटा अभिषेक श्रीवास (22) खेतीबाड़ी और पशुपालन का कार्य करता था। इसके अलावा वह घर पर ही एक छोटी सी दुकान भी खोले हुए था। 29 अप्रैल को उसकी शादी मध्य प्रदेश के डबरा के ग्राम भितरवार निवासी पूनम से हुई थी। घर में शादी की खुशियां छाई हुईं थीं। इसी दरम्यान शुक्रवार की दोपहर अभिषेक बकरियों को गांव के बाहर गया हुआ था। अचानक मौसम बदल गया। आंधी के बीच बूंदाबांदी होने लगी। इसी बीच गरज के साथ बिजली चमकने लगी। खराब मौसम देख अभिषेक अपनी बकरियों को समेटने लगा। इसी दरम्यान उस पर बिजली गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पर मौके पर पहुंच परिजन उसे आनन-फानन मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह अपने परिवार का जिम्मेदार सदस्य था। उसके परिवार के पास महज दस बीघा जमीन है। युवक की मौत के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। बेटे को याद कर मां बार-बार बेसुध हो जा रही है। जबकि, पति की मौत की सूचना के बाद से नवविवाहिता भी बदहवास है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

0000
विधायक और एसडीएम पहुंचे मौके पर
हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत और एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। एसडीएम ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। रिपोर्ट आने पर मृतक के परिजनों को आपदा राहत के अंतर्गत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें