फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तार टूटने से करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना के बेदौरा गांव में करंट की चपेट में आने से रितेश राजपूत (25) पुत्र आसाजीत की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को वह खेत पर काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक गिरे तार की चपेट में आकर वह झुलस गया। गंभीर रूप से घायल हो जाने पर वह अचेत हो गया। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रितेश परिवार के साथ मिलकर खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। मंगलवार को खेत में पानी लगा रहा था। तभी एक तार अचानक से टूटकर रितेश पर गिर गया। करंट लगने से वह झुलस गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। रितेश दो भाइयों में बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार के लोग शादी करने के लिए लड़की देख रहे थे। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां पुष्पा देवी बेटे की मौत की खबर सुनते ही अचेत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें