फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिगरेट जलाने के लिए माचिस न देने पर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। सदर बाजार इलाके में एवट मार्केट रोड गणेश मड़िया मोहल्ला निवासी मोहन उर्फ मोनू (37) ने मां के सिगरेट जलाने के लिए माचिस देने से मना करने पर कुएं में कूदकर जान दे दी। उसे कूदता देख मोहल्ले वालों ने पुलिस बुलाई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मोनू प्राइवेट काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार रात शराब पीकर घर आया। अपनी मां लक्ष्मी से सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने लगा। उसकी हरकत से नाराज होकर मां ने माचिस देने से मना कर दिया। उसे नशा करने से भी मना किया। मां की बात सुनकर मोनू गुस्सा हो गया। वह बोला कि तुम लोग मुझे नहीं मानते हो। मत दो माचिस। यह कहकर घर से बाहर निकल गया। जाते समय मेन गेट में बाहर से कुंडी भी लगा दी। कुछ देर बाद वह घर के बाहर मोहल्ले में बने कुएं में जा कूदा। वहां मोहल्ले के लोग भी खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुएं में खड़ा होकर मोनू पहले जोर से जय बजरंग बली चिल्लाया, उसके बाद कुएं में छलांग लगा दी। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। उसका छोटा भाई भवानी सिंह भाजयुमो के सदर मंडल का उपाध्यक्ष है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि परिवार के आपसी विवाद के बाद युवक ने कुएं में कूदकर जान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें