फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पीएचडी के लिए जेआरएफ व नेट उत्तीर्ण ने बीयू को दी प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विवि अब राष्ट्रीय स्तर की जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण छात्रों की प्राथमिकता बन गया है। शुक्रवार देर शाम जारी पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा के परिणाम में 407 का चयन हुआ है, जिनमें 52 जेआरएफ व 135 नेट उत्तीर्ण हैं।
बुंदेलखंड विवि में 47 विषयों की पीएचडी कोर्स वर्क की काउंसिलिंग आठ अक्तूबर से एक दिसंबर तक की गई। जिसका परिणाम शुक्रवार शाम जारी कर दिया गया। कुलसचिव ने बताया कि चयनित 407 परीक्षार्थियों को 14 दिसंबर तक फीस जमा करानी होगी। यदि कोई फीस तय तिथि तक जमा नहीं करता है तो उसका अभ्यर्थन निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीयू के एकेडमिक निदेशक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड विवि से पीएचडी करने के लिए देशभर के युवा आकर्षित हो रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि विभिन्न राज्यों के 52 जेआरएफ व 135 नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने बीयू को पीएचडी के लिए चुना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें