फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रक्सा टोल प्लाजा के पास कुंभ से लौट रही महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। परिवार के साथ कुंभ से लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला रक्सा टोल प्लाजा के पास सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के बीड़ जिले की तहसील ग्योरई के ग्राम रामपुरी निवासी मधुकर 12 फरवरी को पत्नी सुनीता (40), बेटे, साली लता और गांव के दो अन्य लोगों के साथ कार से महाकुंभ गए थे। मधुकर ने बताया कि 15 फरवरी को कुंभ स्नान के बाद काशी गए और फिर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए। इसके बाद, वह सभी उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने जा रहे थे। बुधवार की सुबह रक्सा टोल के पास रुके थे। यहां सभी सो रहे थे, तभी पत्नी सुनीता लघुशंका के लिए सड़क के दूसरी ओर जाने लगी। इसी दौरान, तेज गति में आ रही गुजरात की कार ने सुनीता को टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता घायल हो गई थी। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मृतका के पति खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी 21 साल की बेटी वैष्णवी और 22 साल का बेटा ईश्वर है। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। हादसे के बाद से परिजन का बुरा हाल बना हुआ है। घटना के संबंध में रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को टक्कर मारने वाली कार को पकड़ लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें