फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जो विपत्ति में साथ दे वही सच्चा मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसराय। ग्राम अड़जरा में हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सुदामा चरित्र की कथा के साथ सोमवार को समापन हुआ। कथा के अंतिम दिवस भगवताचार्य सुदामा दास महाराज ने
विज्ञापन

भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही है, जो विपत्ति में अपने मित्र का साथ दे। भगवान ने सुदामा जी को द्वारिका जैसा वैभव प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कलयुग में हरी नाम संकीर्तन ही मुक्ति का सरल साधन है। भक्ति और ज्ञान मार्ग से भगवान की प्राप्ति की साधना करनी चाहिए। इसमें भक्ति मार्ग सरल उपाय है। संगीतमय कथा में ऑर्गन पर प्रमोद गोस्वामी और नाल पर देवेंद्र घोष ने संगत दी। कथा की आरती परीक्षित गायत्री देवी और खेर इंटर कॉलेज के क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार ने की। इस मौके पर नारायण दास पटेल, भानुप्रताप पटेल, नेपाल सिंह, राम सिंह, निहाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें