संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। मेन बाजार स्थित नवनिर्मित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जिनदेशना सामूहिक बाल संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दमोह से आए अनेकांत शास्त्री और टीकमगढ़ से आए अक्षत शास्त्री ने बच्चों को धार्मिक और जैनत्व संस्कारों की शिक्षा दी। शिविर में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शिविर में विख्यात प्रवचनकार पं. राजेंद्र जैन के सानिध्य में सभी को स्वाध्याय का लाभ प्राप्त हुआ। शिविर के अंतिम दिन आयोजित की गई परीक्षा में सभी बच्चों ने भाग लिया गया, जिसमें बाल वर्ग में कु. हितांशी पुत्री मयंक सिंघई, कु. आरुनी पुत्री समीर जैन और कु. अदिति पुत्री अमित जैन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि, शिशु वर्ग में आदि पुत्र अंशु जैन, कु. पूर्वी पुत्री सोनू जैन और कु. कृतिका पुत्री अजित जैन ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार उत्तमचंद जैन, विनोद जैन, अनिल जैन व प्रमोद जैन ने वितरित किए। समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र जैन सुट्टा ने की। इस मौके पर डा. सुम्मेर चंद जैन, राजकुमार जैन, राजेंद्र जैन, मनोज जैन, नरेश जैन, डा. अनिवेश जैन, युवराज जैन, सौरभ जैन, अजित जैन, अमित जैन, समीर जैन, सलिल जैन, शरद जैन, प्रतीक जैन, गौरव जैन, सागर जैन, प्रशांत जैन आदि मौजूद रहे।