फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नवजात की मौत के मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

Mon, 02 Dec 2024 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी सीएचसी पर प्रसव के बाद नवजात की मौत होने पर परिजनों ने स्टाफ नर्स व एक चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने संज्ञान में लेते हुए सीएमओ को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक महिला को प्रसव के समय सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस दौरान नवजात की मौत हो गई थी। इस पर प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाए कि अस्पताल में स्टाफ नर्स व चिकित्सक द्वारा लापरवाही की गई है। इसी के चलते नवजात की जान चली गई। आरोप है कि अस्पताल में कर्मियों द्वारा सुविधा शुल्क वसूला जाता है। मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने सीएमओ को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच करने के निर्देश दिए। टीम में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, हेमेंत कुमार, डीपीएम रजिया आदि को नियुक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें