फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार कार ने खेत पर जा रहे किसान को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रविवार सुबह रक्सा के सिजवाहा गांव के करौंदी माता मंदिर के पास खेत पर जा रहे मुरलीधर विश्वकर्मा (50) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुरलीधर काफी दूर जा गिरा। हादसे में गहरी चोट आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं, कार भी मिट्टी के ढेर में फंस गई। आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली के उन्नाव गेट निवासी मुरलीधर पिछले करीब 25 वर्षों से अपनी ससुराल सिजवाहा गांव में बाबूजी के डेरा पर रहकर खेती किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 9 बजे मुरलीधर पैदल ही अपने खेत की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सिजवाहा गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार करीब 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी। जोरदार टक्कर लगने से वह करीब 50 फुट दूर जा गिरे।
हादसे के कुछ देर बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पत्नी ममता समेत अन्य परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक, कार चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें