फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जमीन के विवाद में रिश्तेदार की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के बक्तरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर रिश्ते में लगने वाले चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसे नाजुक हाल में झांसी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बक्तरपुर गांव निवासी उरशाद (59) पुत्र कोमल सिंह सोलंकी खेती किसानी करते थे। इन दिनों खरीफ सीजन में खेत में फसलों की बोआई कराई है। परिजनों ने बताया कि फसल बचाने के लिए शनिवार को खेत में बाड़बंदी का काम करा रहे थे। बगल का खेत उनके चचेरे भाई राजवेंद्र सोलंकी का है। बाड़ लगाते समय दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
राजवेंद्र के पक्ष से उनके परिवार के कई लोग आ गए जबकि उरशाद अकेले थे। आरोप है कि राजवेंद्र पक्ष ने लाठी-डंडों से उरशाद की बुरी तरह पिटाई कर दी। धारदार हथियार से भी हमला किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी आरोपी वहां से भाग निकले। हमले की सूचना पर उरशाद के परिजन भी पहुंच गए। नाजुक हाल में उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां से झांसी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। वहीं, नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मध्य प्रदेश पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें