फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के लिए शर्म की बात, 13-14 साल की बेटियों को भटकना पड़ा : अशोक

विज्ञापन
हॉकी: खुद ही खाना बनाकर खाते महिला खिलाड़ी
विज्ञापन
-ओलंपिक और विश्वकप पदक विजेता बोले- नियम जो भी हों, लेकिन बच्चियों के ठहरने की व्यवस्था आयोजकों को करनी चाहिए
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। खेलों की दुनिया में जिस शहर की पहचान हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से है, उसी शहर में उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए आईं 13-14 साल की बेटियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर मेजर ध्यानचंद के बेटे, ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि झांसी के लिए यह बेहद शर्म की बात है कि 13-14 वर्ष की छोटी-छोटी बालिकाओं को इस तरह भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि मेजर ध्यानचंद के नाम से बने स्टेडियम में उनकी हॉकी विरासत को आगे बढ़ाने वाली खिलाड़ी बेटियों को ही परेशान होना पड़ रहा है। ये बालिकाएं भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देना हो प्राथमिकता
पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि नियम कुछ भी हों, कम से कम बालिका खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था तो आयोजकों को करनी चाहिए थी। इससे खिलाड़ी अपना तनाव दूर कर खेल पर एकाग्रचित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और सुविधाएं देना आयोजकों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

खिलाड़ियों ने खुद बनाया और खाया
उल्लेखनीय है कि मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अस्मिता नॉर्थ जोन सब-जूनियर/जूनियर महिला हॉकी लीग में हिस्सा लेने पहुंचीं 11 टीमों की खिलाड़ियों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था नहीं की गई। 13 से लगभग 17 साल तक की बालिकाओं को कभी इधर तो कभी उधर भटकना पड़ा। मामला सामने आने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ। दूसरे दिन भी हरियाणा की टीम की खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था पार्षद को करनी पड़ी। नगर निगम के सामुदायिक केंद्र में ठहरीं खिलाड़ियों ने अपने लिए खुद खाना बनाया और परोसकर खाया।

बस ठहरने की व्यवस्था करा देते : संदीप


हरियाणा टीम के कोच संदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम को निजी खर्चे पर प्रतियोगिता में लेकर आए हैं। यहां पहुंचने के बाद खिलाड़ियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था को लेकर काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर की नगरी में खिलाड़ी हॉकी खेलने के लिए आए हैं, लेकिन छोटी-छोटी बालिकाओं को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आयोजकों को कम से कम खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था तो करनी ही चाहिए थी।
विज्ञापन


पानी और चिकित्सा व्यवस्था की
अमर उजाला के 15 नवंबर के अंक में ‘दद्दा की नगरी में खिलाड़ी बेटियों की बेकद्री’ शीर्षक से टूर्नामेंट की खामियों को लेकर खबर प्रकाशित की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए आयोजकों ने मैच के दौरान स्टेडियम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। वहीं, खिलाड़ियों के पीने के पानी का इंतजाम किया गया और चिकित्सीय दल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें