फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीमद्भागवत पुराण की शोभायात्रा

Thu, 19 Nov 2026 01:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
नोट। ग्राम बिरगुआं में निकली हुई भागवत पुराण की शोभायात्रा फोटो भेजी गई है।
विज्ञापन
खिलारा। ग्राम पंचायत बिरगुआं के काली माता मंदिर परिसर में साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन श्रीमद्भागवत पुराण की भव्य शोभायात्रा पूरे गांव में निकाली गई।
विज्ञापन

पुराण यजमान मिथलेश देवी और महाराज सिंह तोमर सिर पर धार्मिक ग्रंथ धारण कर चल रहे थे। महिलाओं ने मंगल कलश रखकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और राधे-राधे का संकीर्तन किया। कथा स्थल पर कथा वाचक श्रीकृष्ण शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कर प्रथम दिवस की कथा का वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार, धर्म और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया। इस आयोजन से गांव में धर्ममय वातावरण बना है तथा श्रद्धालु कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पुराण की शोभायात्रा में धीरेंद्र सिंह तोमर, आनंद सिंह, घनश्याम सिंह, सुल्तान सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, श्रीधर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें