फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आयुर्वेद कॉलेज में शुरू होगा पीजी पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज का जल्द कायाकल्प होगा। सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कराया जाएगा। पीजी में दाखिले की भी व्यवस्था शुरू होगी।
विज्ञापन

आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु शुक्रवार सुबह 9:30 बजे आयुर्वेद कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। ओपीडी की व्यवस्थाओं को देख संतोष जताया। जैसे ही वह वार्ड की तरफ बढ़े, जर्जर ओटी ब्लॉक को देखकर रुक गए। प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण राठौर ने बताया कि ओटी ब्लॉक, हॉस्टल, आवास आदि का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। मंत्री ने भरोसा दिया कि जल्द ही बजट मंजूर कर काम शुरू करवाया जाएगा। मंत्री ने ओपीडी में रोजाना औसतन 200 रोगियों के आने पर कहा कि यह संख्या बढ़नी चाहिए। आयुष मंत्री ने कहा कि कॉलेज में कुछ समस्याएं हैं, जिनका जल्द निस्तारण होगा। जरूरी निर्माण कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराया जाएगा, जिसके लिए जल्द सीटों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें